वेस्ट यूपी में अपनों के बगावती सुर साधेंगे Amit Shah: 21 जनवरी को Meerut में भाजपा प्रत्याशियों को चुनावी मंत्र देंगे अमित शाह

वेस्ट यूपी में अपनों के बगावती सुर साधेंगे Amit Shah: 21 जनवरी को Meerut में भाजपा प्रत्याशियों को चुनावी मंत्र देंगे अमित शाह

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की पटकथा लिखने के लिए अमित शाह की एंट्री होने जा रही है। 21 जनवरी को Amit Shah Meerut में वेस्ट यूपी की सभी 71 विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों से बात कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के बगावती सुरों को साधेंगे। टिकट वितरण के बाद पार्टी में शुरू हुई अंदरुनी कलह को रोकने के लिए अमित शाह मैदान में उतरेंगे। पश्चिमी यूपी में पहले चरण के चुनावों में रैलियों, रोड शो और सभाओं से अमित शाह भाजपा के लिए चुनावी माहौल बनाएंगे। पश्चिम के बाद पूर्वांचल में शाह का काफिला कमल खिलाने जाएगा।

टिकट वितरण से बढ़ा में अंदरुनी कलह

भाजपा कार्यकर्ताओं में आपसी राजनीति तो काफी दिनों से चल रही है। लेकिन टिकट वितरण के बाद यह आपसी कलह खुलकर सामने आ चुकी है। मेरठ में ही सिवालखास प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह के टिकट का विरोध कार्यकर्ता कर रहे हैं। शहर सीट पर कमलदत्त शर्मा के टिकट का विरोध करने लोग जेपी नड्‌डा के आवास तक जा पहुंचे। गाजियाबाद में अतुल गर्ग के खिलाफ पर्चे बांटे गए यही हाल दूसरी सीटों पर भी है। अपने ही कार्यकर्ता चुनाव में भाजपा के लिए मुसीबत न बन जाएं शाह यहां आकर रूठों को मनाएंगे और विरोधियों के सुरों को सही राह दिखाएंगे।

71 विधासनसभा सीटों के प्रत्याशियों को जीत का मंत्र

भाजपा पश्चिम क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों को अमित शाह जीत का चुनावी मंत्र देंगे। गृ़ह मंत्री अमित शाह लगातार पिछले तीन चुनावों से यूपी में भाजपा के विकास की पटकथा लिख रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव, 2017 विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह ने लगातार यूपी में आकर मंथन किया।

जनता से लेकर कार्यकर्ताओं को भाजपा की रणनीति की जानकारी देकर चुनाव में बीजेपी के लिए माहौल बनाया है। इस बार भी अमित शाह पर पश्चिम के चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी है। 23 जनवरी से शाह कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए वेस्ट यूपी में रैली भी करेंगे। बीजेपी वेस्ट यूपी के प्रवक्ता गजेंद्र शर्मा ने अमित शाह के शुक्रवार को मेरठ आने की पुष्टि की है।

खबरें और भी हैं…

Skin Care TIPS: चमकता हुआ चेहरा चाहिए तो इस तरह लगाएं बेकिंग सोड़ा, दाग-धब्बे और मुंहासे हो जाएंगे गायब

C-Voter Survey For UP: Akhilesh Yadav की सीट फाइनल! पर जनता चाहती है कुछ और, बताया कहां से पूर्व सीएम को लड़ना चाहिए

Source link

Source link

Related Articles

Check Also
Close
  • UTTAR PRADESHJhansi: दूधिया Kamlesh Yadav रातों रात बन गया था करोड़पति: 10 साल पहले तक दूध बेचता था, झांसी पुलिस को उम्मीद कि करोड़पति वाली कहानी में ही मिलेगा हत्या का सुराग
    Jhansi: दूधिया Kamlesh Yadav रातों रात बन गया था करोड़पति: 10 साल पहले तक दूध बेचता था, झांसी पुलिस को उम्मीद कि करोड़पति वाली कहानी में ही मिलेगा हत्या का सुराग
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker