मंगलवार से BJP का संपर्क अभियान: मंगलवार से BJP का संपर्क अभियान, 1 लाख 74 हजार बूथों पर घर -घर जाएंगे भाजपा नेता और कार्यकर्ता..लाभार्थी, महिलाओं से साधेगें संपर्क…

मंगलवार से BJP का संपर्क अभियान: मंगलवार से BJP का संपर्क अभियान, 1 लाख 74 हजार बूथों पर घर -घर जाएंगे भाजपा नेता और कार्यकर्ता..लाभार्थी, महिलाओं से साधेगें संपर्क…

चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद BJP 11 जनवरी से प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल पालन करते हुए घर-घर जाएंगे। लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को देंगे। लोगों को बताएंगे कि प्रदेश की योगी सरकार ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, कैसे बेघरों को आवास मुहैया कराए, घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए तथा कैसे यूपी को रोजगार प्रदेश बनाया और कैसे किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है।

मंगलवार 11 जनवरी को शुरू होने वाले BJP के इस जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता राज्य के 1,74,000 बूथों पर घर -घर जाएंगे। पांच -पांच व्यक्तियों का समूह बनाकर भाजपा कार्यकर्ता सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में सघन संपर्क अभियान चलाएंगे। पार्टी द्वारा वोटर लिस्ट के पन्ना स्तर तक लोगों से संपर्क का कार्यक्रम पार्टी द्वारा बनाया गया है। सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताने के लिए संपर्क टोली लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताने वाले पैम्पलेट ‘पूरी हुई हर आस, घर घर हुआ विकास’ भी देंगे।

महिला संपर्क, सामाजिक संपर्क और लाभार्थी संपर्क अभियान

इस अभियान के तहत तीन श्रेणियों में कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। इसमें महिला संपर्क, सामाजिक संपर्क और लाभार्थी संपर्क शामिल हैं। सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के अनुरूप टोलियां बनाई गई हैं। सभी टोलियों में चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत अधिकतम 5 कार्यकर्ता शामिल किए गए हैं। संपर्क के क्रम में सभी टोलियों के लोग कोविड व्यवहार का पालन करेंगे। लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संपर्क टोली लोगों के घरों में BJP के स्टीकर और झंडे भी लगाने का आग्रह करेगी। अभियान के तहत साढ़े तीन करोड़ लाभार्थियों से विशेष तौर पर सम्पर्क की योजना बनाई गई है।

403 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी रथ से होगा प्रचार

मकर संक्रांति के बाद सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी रथ भाजपा सरकार की योजनाओं और गरीब कल्याण की योजनाओं, कानून व्यवस्था में सुधार, गुण्डाराज और माफियाराज की समाप्ति, महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों, गरीब, वंचित कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लोगों को BJP के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। सभी सांसद, विधायक, मंत्री, सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी इस जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बनेंगे।

 

खबरें और भी हैं…

‘Booster Dose’ को लेकर वैक्सीनेशन ड्राइव में बदलाव, अब रात 10 बजे तक खोले जा सकेंगे सेंटर

इंतजार खत्म, आज हुआ ऐलान- OTT पर रिलीज हो रही Allu Arjun और Rashmika Mandanna की Pushpa का हिंदी वर्जन

Source link

Source link

Related Articles

Back to top button