PUBG Mobile

PUBG Mobile में 7 अप्रैल को आएगा नया Karakin मैप

PUBG Mobile Update: पबजी मोबाइल के ग्लोबल स्टेबल वर्ज़न के लिए Karakin मैप घोषित कर दिया गया है। डेवलपर्स ने पबजी मोबाइल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी है। डेवलपर्स का कहना है कि 7 अप्रैल को गेम में नया मैप जोड़ा जाएगा। Karakin PUBG Mobile गेम का छठा मैप है। हालांकि डेवलपर्स नए मैप के रिलीज़ के साथ गेम से Vikendi मैप को अस्थाई रूप से हटा रहे हैं।

Karakin मैप को सबसे पहले PC वर्ज़न में पिछले साल फरवरी में पेश किया गया था और पिछले कुछ महीनों से इसके मोबाइल वर्ज़न में आने की उम्मीद की जा रही थी। कई प्लेयर्स को उम्मीद थी कि नया मैप PUBG Mobile Update 1.3 के साथ पेश किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन अब फैंस का इंतज़ार खत्म हो गया है। 7 अप्रैल को गेम से नया Karakin मैप जुड़ेगा।

PUBG Mobile ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए गेम में नए Karakin मैप के 7 अप्रैल को आने की घोषणा की। डेवलपर्स ने यह भी बताया कि नए मैप के आने के साथ Vikendi मैप को अस्थाई रूप से गेम से हटा दिया जाएगा। Karakin मैप 1 साल पुराना मैप है। इसे सबसे पहले PlayersUnknown Battleground (PUBG) में पेश किया गया था और यह पिछले कुछ समय से पबजी मोबाइल के बीटा वर्ज़न में था। अब यह PUBG Mobile के ग्लोबल स्टेबल वर्ज़न में अपना रास्ता बनाने जा रहा है।

नया मैप 2×2 साइज़ के साथ आता है। इसमें कुल 64 प्लेयर्स खेल सकते हैं। छोटा होने की वजह से मैप में रोमांचक मैच होंगे। पीसी प्लेयर्स द्वारा इस मैप को काफी पसंद किया जाता है, क्योंकि इसमें समय समय पर आसमान से बम की बरसात भी होती हैं। इसे Demolition Zone कहा जाता है। यह हर मैच के साथ बदलता है। कैंपिंग करने वाले प्लेयर्स के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसमें पहले एक सायरन बजता है, जिसके बाद आसमान से गोले बरसते हैं।

इस मैप में स्टिकी बॉम्ब भी मिलते हैं, जो दिवारों के पीछे छिपे प्लेयर्स को एक्सपोज़ करने में मदद करते हैं। यह दिवारों को तोड़ने में कारगर होते हैं। इसके अलावा काराकिन मैप में पतली दिवारों के आरपार गोलियां पहुंच सकती है, जो कैंपर्स के लिए खतरनाक है। इन सब की वजह से Karakin मैप में गेम काफी रोमांचक हो जाता है, क्योंकि आप कैंप नहीं कर सकते हैं, आपको समय-समय पर अपनी रणनीति बदलनी पड़ती है।

मैप 7 अप्रैल को आ रहा है, लेकिन भारतीय फैंस को इसे खेलना का मौका नहीं मिलेगा। भारत में PUBG Mobile सितंबर 2020 से बैन है और इसकी वापसी को लेकर फिलहाल Krafton द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। डेवलपर्स का कहना है कि गेम की वापसी को लेकर भारत सरकार से बातचीत चल रही है। हालांकि सरकार का रुख सख्त दिखाई दे रहा है।

Source link

Source link

48MP कैमरा के साथ Vivo X60t फोन लॉन्च, जानें कीमत

Airtel के सस्ते डेटा प्लान, कीमत 48 रुपये से शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here