Vertical Farming Technique Se Diwaron Par Hoti Hain Kheti

0
Vertical Farming तकनीक से दीवारों पर होती हैं खेती

Vertical Farming तकनीक से दीवारों पर होती हैं खेती

आज के समय में हर क्षेत्र में नए-नए तकनीकों को विकसित हो रही है। बात अगर कृषि क्षेत्र की हो, इस प्रकार की तरह-तरह की तकनीकें अपनाई जा रही हैं जिससे खेती के काम को आसान बनाने के साथ-साथ उत्पादन हो सके । वैसे अगर आप सोच रहे होंगे कि खेती तो जमीन पर ही संभव है, तो शायद आपको पता नहीं है कि एक देश ऐसा है, जहां दीवारों पर भी खेती की जाती है। धान-गेहूं की खेती के साथ-साथ इस देश में सब्जियां भी दीवारों पर ही उगाई जाती हैं। वैसे यह तकनीक धीरे-धीरे दुनियाभर में लोकप्रिय हो रही है।

दरअसल, खेती की इस तकनीक को Vertical Farming यानी ‘दीवार पर खेती करना’ कहा जाता है। इजरायल में इस तकनीक से खेती की है। आपको बता दें कि इस देश में खेती लायक जमीन की काफी कमी है और इसी समस्या से निजात पाने के लिए वहां लोगों ने वर्टिकल फार्मिंग अपना लिया है।

इजरायल की कंपनी ग्रीनवॉल के संस्थापक पायोनिर गाइ बार्नेस के मुताबिक, उनकी कंपनी के साथ Google और Facebook जैसी बड़ी कंपनिया भी जुड़ी हैं, जिनके सहयोग से इजरायलमें कई दीवारों पर Vertical तकनीक से खेती की जा रही है।

Vertical Farming तकनीक से दीवारों पर होती हैं खेती

दीवारों पर खेती कैसे होती हैं?

Vertical Farming के तहत पौधों को गमलों में छोटे-छोटे यूनिट्स में लगाया जाता है और साथ ही यह सुनिश्चित किया जाता है कि पौधे गमलों से गिरे न। इन गमलों में सिंचाई के लिए भी विशेष प्रबंध किया जाता है। हालांकि अनाज उगाने के लिए यूनिट्स को कुछ समय के लिए दीवार से निकाल लिया जाता है और फिर बाद में उन्हें वापस दीवार में लगा दिया जाता है।

खेती की ये नई तकनीक पर्यावरण के लिए बेहतर है-

इजरायल के अलावा Vertical Farming यानी दीवार पर खेती की Technique अमेरिका, यूरोप और चीन में भी तेजी से फैल रही है। ऐसी खेती का सबसे बड़ा फायदा ये है कि दीवार पर पौधे होने से घर के तापमान में बढ़ोतरी नही होती और यह आसपास के वातावरण में भी नमी बनाए रखता है। अलावा इससे ध्वनि प्रदूषण का असर भी कम ही होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here