इस गेम ने जीता पूरी दुनिया का दिल, क्‍या आपने खेला है Wordle

इस गेम ने जीता पूरी दुनिया का दिल, क्‍या आपने खेला है Wordle

वर्डले (Wordle) एक आसान और मजेदार ऑनलाइन गेम है। कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) की वजह से जब दुनियाभर में लोग घरों में हैं, इस गेम ने सबको आकर्षित किया है। वर्डले खेलने वाले यूजर्स के सामने एक आसान होता है। इस गेम में यूजर्स को पांच अक्षरों वाले एक सीक्रेट शब्‍द का अनुमान लगाना होता है, जिसके लिए यूजर्स को 6 मौके मिलते हैं। गेम के नियम तो आसान हैं,

लेकिन यह गेम इसलिए चुनौतीपूर्ण है, क्‍योंकि एक शख्‍स दिन में केवल एक बार इस गेम को खेल सकता है। Wordle को सिर्फ वेबसाइट के जरिए चलाया जा सकता है। इसे खेलने के लिए कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती, ना ही साइन-इन करने की जरूरत होती है। तो आइए वर्डल के बारे में और ज्‍यादा जानते हैं।

वर्डले (Wordle) को ब्रुकलिन स्थित सॉफ्टवेयर इंजीनियर जोश वार्डले (Josh Wardle) ने डेवलप किया है। खेल को डेवलप करने की कहानी इस गेम की तरह ही दिलचस्प है। वार्डले की पार्टनर पलक शाह को गेम पसंद हैं। उसने उन दोनों के लिए अनुमान लगाने वाला एक गेम बनाया। जोश वार्डले ने अपने नाम की तरह गेम का नाम ‘वर्डल’ रखा। वार्डले और उनकी पार्टनर ने कुछ महीनों तक यह गेम खेला और फ‍िर इसे अपने परिवार के वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर किया। इसके बाद से यह गेम लोगों के बीच जुनून बन गया।

जोश वार्डले ने 2013 में पहली बार खेल का एक प्रोटोटाइप बनाया था। जोश के दोस्‍त इस गेम से प्रभावित नहीं हुए, इसलिए उसने अपने कॉन्‍सेप्‍ट को छोड़ दिया। साल 2020 में जोश और उनकी पार्टनर ने वर्डले ने गेम को खेलना शुरू किया। न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्‍यू में जोश वार्डले ने बताया कि रोजाना केवल एक बार इस गेम को खेलने के मौके ने लोगों को आकर्षित किया। वार्डले ने कहा कि यह गेम लोगों को दिन में सिर्फ तीन मिनट इसके साथ बिताने के लिए प्रोत्साहित करता है।

गेम के डेवलपर ने इसकी वेबसाइट बनाकर पिछले साल अक्टूबर में वर्डल को रिलीज किया था। इस वेबसाइट में कोई तामझाम नहीं है। कोई पॉप-अप या ऐड नहीं दिखाई देते। सब्सक्रिप्शन भी नहीं देना होता है। यह गेम ऐप पर नहीं है। गेम रिलीज होने के दो महीने बाद ही इसे जबरदस्‍त पॉपुलैरिटी मिली है। तीन लाख से अधिक लोग एक बार में इस गेम को खेल रहे थे।

Tamil Nadu Corona Lockdown: तमिलनाडु में आज लगा है संपूर्ण लॉकडाउन, सिर्फ आवश्यक सेवाओं की है अनुमति

Tecno Spark 8T Review : 50MP कैमरे और 5000mAh बैटरी वाले फोन में कितना है दम, जानें

Source link

Source link

Related Articles

Back to top button